Wednesday, June 07, 2006

Windows XP इस्तेमाल करने वालों के लिए

मेरे एक मित्र जो Windows XP इस्तेमाल करते हैं के साथ यह खतरनाक हादसा हुआ। यहां बता कर आप सब को आगाह कर रहा हूं।

मेरे इस मित्र ने अनलाईन विंडोज अपडेट करने का आप्शन आन कर रखा था। एक दिन अचानक उनके कम्प्यूटर पर एक तख्ती आ गई कि आपका Windows XP पाईरेटिड है। आप इसे इस्तेमाल नहीं कर सकते। साथ ही माऊस और कीबोर्ड भी जाम हो गए।

बेचारे मित्र को मेकेनिक को बुलवा कर हार्ड डिस्क को पूरा साफ़ करवाना पड़ा और अपने सारे डाटा सामग्री से वंचित होना पड़ा।

4 comments:

Sagar Chand Nahar said...

भाइ साहब बहुत अच्छी जानकारी देने के लिये धन्यवाद,

Anonymous said...

aare bhaiya ye kaisa hone laga sab main ho rahe hai ya phir kuch jagah hi dickket hai

Raman Kaul said...

यदि कोई वास्तव में पाइरेटेड विंडोज़ प्रयोग कर रहे हों तो ऑनलाइन अपडेट को चालू रखना मूर्खता है। यह तो ऐसा हुआ कि आप चोरी का केबल कनेक्शन प्रयोग कर रहे हैं और केबल कंपनी से शिकायत करते हैं कि नए चैनल क्यों नहीं आ रहे :-)। मुझे लगता है कि डाटा साफ हो गया, सस्ते में छूटे। भविष्य में शायद और कड़ी सज़ाएँ हों।

Amit said...

वैसे जिस कंप्यूटर वाले को बुलाया था वह अनाड़ी रहा होगा, जैसे कि आमतौर पर हार्डवेयर वाले होते हैं आजकल। नहीं तो किसी भी लिनक्स की live cd डाल के सारे डाटा का बैकअप लिया जा सकता था।