Sunday, May 21, 2006

चाँदनी चौक में

गृह कलेश, दुर्भाग्य दूर करने के लिये और सुख शांति के लिये - टोने टोटके
जी नहीं, ये में किसी चाँदनी चौक के सार्वजनिक सुविधाओं वाले स्थान पर पाये जाने वाले इस प्रकार के पोस्टरों की बात नहीं कर रहा, ये शीर्षक हैं आजकल नारद के RSS feed पर कुछ नई पोस्टों के।
अगर किसी के पास हो तो कोई नींबू और मिर्ची के फ़ोटो हमें भी ईमेल कर दो भाई, अपने ब्लाग पर लगाऊंगा, कहीं नजर न लग जाए।

5 comments:

संजय बेंगाणी said...

कुछ खोजीयों ने नीबुं-मिर्च से भी तेज फोर्मुला खोज निकाला हैं, आपके लाभार्थ लिख देता हुं, फिस फिर कभी चुका देना.
आप नीबुं-मिर्च के स्थान पर काले धागे से फिटकरी बाँध कर भी लटका सकते हैं. मैने कई जगह देखी हैं. एक भाई ने तो पूरी 1 किलो फिटकरी टांग रखी थी.

VarunMayan said...

check it today
http://varunmayan.blogspot.com/

Udan Tashtari said...

फ़ोटो के साथ मंतर का भी जुगाड करना पडेगा.
:)
समीर लाल

ई-छाया said...

मै भी आपकी ही तरह चौंका था जगदीश भाई जब मैने ये सब देखा नारद पर, मुझे लगा कहीं मै गलत जगह तो नही आ गया। पर अब मन में संतोष है कि हमारा चिठ्ठा जगत भारत का सही प्रतिनिधित्व कर रहा है। सब तरह की दुकानें हैं यहॉ।

Jagdish Bhatia said...

संजय भाई,
फ़ीस तो में चुका दूंगा, फ़ार्मुला काम (आपके ब्लाग वाला काम नहीं) का होना चाहिए।

समीर भाई,
वो टोने टोटके वाले भाई साहब किस दिन काम आएंगे?

छाया भाई,
दुकान तो खुल गई, ज्यादा चल गई तो आन्लाईन टोने टोटाके बिकेंगे, क्रेडिट कार्ड पर।